Jaunpur news सड़क हादसे में घायल भांजे ने भी तोड़ा दम

सड़क हादसे में घायल भांजे ने भी तोड़ा दम
मांमा की पहले हो चुकी है मौत
रिपोर्ट इन्द्रजीत सिंह मौर्य
Jaunpur news खेतासराय।
क्षेत्र के जमदहा ईदगाह के पास सड़क हादसे में घायल भांजे ने भी बुधवार को दम तोड़ दिया। जबकि मामा की मौत एक दिन पहले ही हो चुकी है। दो-दो लोगों की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा है। घर की महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल है।
Jaunpur आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के सूघरपुर निवासी 23 वर्षीय गुलशन बिंद पुत्र जोखन खेतासराय थाना क्षेत्र के जमदहा गांव में अपनी बहन के घर एक कार्यक्रम में आया हुआ था।
रात्रि करीब 10 बजे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद 12 वर्षीय अपने भांजे सत्यम बिंद पुत्र सुभाष के साथ बाइक से वापस गांव लौट रहा था। इस दौरान खेतासराय दीदारगंज मार्ग पर जमदहा ईदगाह मोड़ के पास तेज गति से आ रहे पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। खबर लगते ही खेतासराय
थानाध्यक्ष रामाश्रय राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी में भर्ती कराया। उपचार के दौरान गुलशन की मौत हो गई। जबकि भांजे सत्यम बिंद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
देर रात को भांजे ने भी हालत बिगड़ने पर दम तोड़ दिया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष रामाश्रय रॉय ने बताया कि पिकअप चालक की तलाश की जा रही है।