Jaunpur news व्यापारियों की हर दिक्कत पर खड़ा रहेगा व्यापार मंडल :-इंदु सिंह

Share

व्यापारियों की हर दिक्कत पर खड़ा रहेगा व्यापार मंडल :-इंदु सिंह
Jaunpur news जफराबाद।व्यापारियों के हर समस्या पर व्यापार मंडल कहा रहेगा।कोई भीवकिसी तरह का उत्पीड़न नही कर पायेगा।यह बातें रविवार की शाम को बाजार में उद्योग प्रतिनिधि व्यापार मंडल कल्याणपुर,कबुलपुर,हुसेपुर के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए व्यापार मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह (इंदू) ने कही।
उन्होंने कहा कि किसी भी संघटन की ताकत एकता से होती है।व्यापारियों को एकजुट रहना होगा।उन्हें कोई अधिकारी हो या अन्य प्रताड़ित करेगा तो संघटन पूरी ताकत से उसके विरुध्द व्यापारियों के साथ खड़ा रहेगा।जिला महामंत्री आरिफ हवीब ने कहा कि हमारी एकता ही हमारी ताकत है।त्रिलोचन व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुराग वर्मा ने कहा कि हमारे संघटन ने व्यापारियों के हित के लिए सदैव लड़ाई लड़ी है।कार्यक्रम को जफराबाद व्यापार मंडल अध्यक्ष उमाकांत गिरी,पुरवे के सन्तोष अग्रहरि, थानागद्दी के बीरबल गुप्ता,आदि ने सम्बोधित किया।कार्यक्रम के अंत मे नवगठित व्यापार मंडल के पदाधिकारियों जिसमे अध्यक्ष पद पर मुकेश जायसवाल, महामंत्री सजंय यादव,कोषाध्यक्ष पंकज जायसवाल,उपाध्यक्ष प्रमोद यादव,सूरज मिश्र,मुन्ना गुप्ता व साहब राज यादव,तथा मंत्री पद पद पर अमित जायसवाल,जितेंद्र सिंह बबलू, संयुक्त सत्यम श्रीवास्तव,संघटन मंत्री विशाल जायसवाल, मीडिया प्रभारी अंकित श्रीवास्तव व सूचना सहायक पद पर भोनू सुलेमानी को इंदु सिंह ने शपथ दिलायी।
इस मौके पर संरक्षक दुर्गा प्रसाद जायसवाल, राजेश यादव,ओमप्रकाश जायसवाल, डॉ विनय प्रजापति, इमलाक खान,उमेश मिश्र,विनय श्रीवास्तव मौजूद रहे।
इस मौके पर सुरेंद्र यादव,डॉ दिनेश,डॉ बद्रीनाथ यादव हाजी अलाउद्दीन पूर्व एडीओ पंचायत कार्यक्रम की अध्यक्षता योगेश श्रीवास्तव तथा संचालन अंकित श्रीवास्तव ने किया आदि मौजूद रहे।

About Author