August 13, 2026

JAUNPUR NEWS रत्नाकर चौबे बने ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष

Share

रत्नाकर चौबे बने ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष
JAUNPUR NEWS जफराबाद।सिरकोनी ब्लॉक के बिशुनपुर गांव निवासी रत्नाकर चौबे को भारतीय ब्राह्मण महा सभा (रा.) का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
महराजगंज क्षेत्र के ढेमा गांव में रविंद्र मिश्र के यहां अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा रा. की एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं. श्रीपति उपाध्याय ने रत्नाकर चौबे को जिला अध्यक्ष मनोनीत कर प्रमाण पत्र दिया। डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्र को मुख्य संरक्षक अतिरिक्त प्रभार जौनपुर व अनिरूद्ध तिवारी को बदलापुर ब्लॉक उपाध्यक्ष बनाया गया। वही यह जिम्मेदारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी रत्न पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी के दिशा निर्देश पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए नए पदाधिकारी नियुक्त किए गए। इस मौके पर रामदयाल द्विवेदी, अजय त्रिपाठी, रामकृष्ण त्रिपाठी,भानु पाण्डेय,शशिकांत पाठक,राम जी त्रिपाठी, कैलाश शुक्ला, कृष्णा उपाध्याय, रमापति मिश्रा, माताफेर मिश्र, महेंद्र उपाध्याय, अमितेंद्र तिवारी सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

About Author