January 27, 2026

JAUNPUR NEWS छात्र छात्राओं के ज्ञान वर्धन में सहायक बनेगा ट्यूवीनिंग प्रोग्राम:- अरविंद शुक्ल

Share

छात्र छात्राओं के ज्ञान वर्धन में सहायक बनेगा ट्यूवीनिंग प्रोग्राम:- अरविंद शुक्ल
JAUNPUR NEWS जफराबाद।सरकार के राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 कार्यक्रम के तहत बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा निर्देशित स्कूल ट्यूवनिंग कार्यक्रम में परिषदीय विद्यालयों के छात्र छात्राओं को उच्च स्तरीय स्कूलों में जाकर वहां के गतिविधियों व अन्य जानकारियां को हासिल करना है।इसी क्रम में शनिवार को सिरकोनी ब्लॉक के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय नाथूपुर के 50 छात्र-छात्राओं की टीम उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल महरुपुर भ्रमण पर आयी। उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल के मेंटोर सूर्यकांत तिवारी की देखरेख में ऊक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापिका श्रीमती भारती सिंह तथा रामिलन व अनिल मौर्य ने दोनों स्कूल के विद्यार्थियों ने रसायन ,भौतिकी, जीव प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय ,कंप्यूटर लैब एवं खेल के मैदान का अवलोकन कराया। दोनों स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे से अपने विचारों का प्रसन्नता के साथ आदान-प्रदान किया ।
पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय नाथूपुर के प्रधानाध्यापक एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने कहा की राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत ऐसे शैक्षिक भ्रमण बच्चों में सीखने की नई संस्कृति पैदा करते हैं।जिसके माध्यम से एक विद्यालय के बच्चे दूसरे विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों, शिक्षकों, शिक्षण तकनीकी एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हैं।शैक्षिक भ्रमण पर आए बच्चों का स्वागत करते हुए उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक शिवेंद्र सिंह ने सरकार के इस पहल की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे शैक्षिक भ्रमण शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाएंगे तथा बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ेगा।बच्चो के ज्ञान संवर्धन में यह बहुत ही महत्वपूर्ण कड़ी है।

About Author