October 14, 2025

Jaunpur news 82 लाख गबन के आरोप में बैंक कैशियर गिरफ्तार

Share

जौनपुर।

थाना खेतासराय पुलिस टीम ने पंजाब नेशनल बैंक शाखा खेतासराय मे 82 लाख रुपये के गबन/जालसाजी के आरोपी (पूर्व कैशियर)/वाँछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार-
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक, जनपद जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर, श्री अरविन्द कुमार वर्मा के मार्गदर्शन एंव श्रीमान क्षेत्राधिकारी शाहगंज, श्री अजीत सिंह चौहान के पर्यवेक्षण व श्री रामाश्रय राय थानाध्यक्ष खेतासराय, जौनपुर के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 मो0 तारिक अंसारी मय पुलिस टीम द्वारा पंजाब नेशनल बैंक की शाखा खेतासराय से 82 लाख रुपये की हेराफेरी के सम्बन्ध मे पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 142/2024 धारा 419/420/467/468/471/409 भादवि मे नामित वांछित अभियुक्त/पूर्व कैशियर पीएनबी शाखा खेतासराय राकेश कुमार पुत्र रंजीत कुमार निवासी मकान नं0 88 जागृति बिहार संजय नगर गाजियाबाद उम्र- 32 वर्ष को आज दिनाँक 24.01.2025 को आजाद नहर पुलिया के पास गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त—
1. राकेश कुमार पुत्र रंजीत कुमार निवासी मकान नं0 88 जागृति बिहार संजय नगर गाजियाबाद
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 142/2024 धारा 419/420/467/468/471/409 भादवि थाना खेतासराय , जौनपुर ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम –
1- SO रामाश्रय राय खेतासराय जनपद जौनपुर ।
2- उ0नि0 मो0 तारिक अंसारी , थाना खेतासराय, जौनपुर ।
3- का0 शुभम त्यागी , थाना खेतासराय, जौनपुर।

About Author