Jaunpur news निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से नहीं होगा कोई समझौता, सीडीओ

IMG-20261114-WA0067
Share

इन्द्रजीत सिंह मौर्य की रिपोर्ट

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से नहीं होगा कोई समझौता, सीडीओ

जौनपुर-शाहगंज मार्ग के सड़क मरम्मत के निरीक्षण
में दिए कड़े निर्देश

जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह
ने शनिवार को जौनपुर-शाहगंज नेशनल हाईवे के निर्माण कार्य की गुणवत्ता का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान मौजूद अधिकारियों को उन्होंने कड़े निर्देश दिया कि सड़क की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अच्छी सड़क बनाने पर जनता हमेशा याद करती है।
मुख्य विकास अधिकारी श्री सिंह के निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, एनएच खंड वाराणसी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। सड़क की खराब स्थिति एवं जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए कि सड़क निर्माण हेतु प्रस्ताव शासन से अनुमोदित कराते हुए यथाशीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ कराना सुनिश्चित करें।
साथ ही जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल निगम (शहरी) द्वारा कराई गई रोड कटिंग के उपरांत मरम्मत कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सड़क की मरम्मत का कार्य नहीं पाया गया। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया गया कि नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का कार्य अतिशीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।