IMG-20261018-WA0030
Share

बाइक सवारों के बीच हुई मारपीट,दोनों घायल
जफराबाद।क्षेत्र के कजगाव रेलवे क्रासिंग के अण्डरपास के अंदर शनिवार को दो बाइक सवारों के बीच मे मारपीट हो गयी।मारपीट में दोनो घायल हो गए। कुछ लोगो ने बीचबचाव के बाद मारपीट को छुड़वाया।
लाइनबाजार के कुद्दुपुर निवासी अभय नारायण अपने बाइक से कजगाव की तरफ आ रहा था।उक्त अण्डरपास के भीतर जब वह बाइक लेकर पहुंचा था कि उसी समय कजगाव की तरफ से एक युवक काफी तेज रफ्तार से बाइक लेकर एकदम से सामने आ गया।उससे बचने में अभय नारायण बाइक सहित गिर गया।सामने वाले बाइक सवार ने बाइक रोक दिया।अभय नारायण ने जब उससे बाइक को गलत तरीके से चलाने का विरोध किया तब वह गाली गलौज देने लगा।जिसके बाद दोनों में मारपीट शुरू हो गयी।जिसमे दोनों के नाक और मुह से खून बहने लगा।उसके बाद कुछ लोगों ने दोनों को शांत कराया।घटना के बारे में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष कमलनयन दुबे ने बताया कि मामले की कोई जानकारी किसी पक्ष ने नही दिया है।