Jaunpur news दो अलग अलग स्थानों से मिले अज्ञात व्यक्तियों की उपचार के दौरान मौत, पुलिस बेखबर

IMG-20260808-WA0020
Share

दो अलग अलग स्थानों से मिले अज्ञात व्यक्तियों की उपचार के दौरान मौत, पुलिस बेखबर

जौनपुर। केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों से मिले अज्ञात व्यक्तियों की उपचार के दौरान जिला चिकित्सालय में मौत हो गई। पहली घटना इसी कोतवाली क्षेत्र के नई बाजार में अचेत अवस्था में मिले करीब 50 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति को स्थानीय लोगों द्वारा केराकत के स्वाथय केंद्र में भर्ती कराया गया था जहां उसकी हालत बिगड़ती देखकर चिकित्सकों द्वारा केराकत पुलिस को सूचित किया गया। 30 तारीख को केराकत पुलिस द्वारा होमगार्ड शिवपूजन यादव द्वारा जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया जहां उसकी शुक्रवार के दिन मौत हो गई। दूसरी घटना इसी माह की 11 तारीख को बलाव घाट पर खून से लतपथ अवस्था में एक अज्ञात व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला जिसे एम्बुलेंस 112 के द्वारा जिला अस्पताल लाया गया जहां इसकी भी उपचार के दौरान शुक्रवार की शाम को मौत हो गई। केराकत पुलिस कितनी जिम्मेदार है इस बात से अंदाज लगाया जा सकता है कि इस संबंध में कई बार कोतवाली केराकत के सीयूजी नंबर पर फोन लगाया गया लेकिन उनका फोन नहीं उठा इस लिए सही जानकारी नहीं हो पाई। जिला अस्पताल प्रशासन द्वारा दोनों लाशों को लावारिश अवस्था में रखवा दिया गया।