माँ, एक भाई का हक छीनकर दूसरे भाई को देना चाहती हो। लो, मैं धन, दौलत के साथ अपनी जान भी तुम्हें दे देता हूं।

Screenshot_20241225_164446_WhatsApp
Share

जौनपुर। जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी मां और भाई की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने करीब सात मिनट का एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने अपनी मां और भाई को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया और अपनी पत्नी की सराहना की।

वीडियो में युवक ने कहा, “मां एक भाई का हक छीनकर दूसरे भाई को देना चाहती है। लो, मैं धन, दौलत के साथ अपनी जान भी तुम्हें दे देता हूं।” इस बयान ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

यह घटना मंगलवार की सुबह जफराबाद थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मोहल्ला नासही की है। 34 वर्षीय मनोज सोनी ने वीडियो बनाकर वायरल करने के बाद घर के अन्दर पंखे के सहारे फांसी लगाकर सुसाइड कर ली।घटना के बाद युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे लोग स्तब्ध हैं। वीडियो में युवक ने परिवार के भीतर के तनाव और बंटवारे को लेकर अपनी पीड़ा व्यक्त की। वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है, और “कलयुगी मां” के प्रति जमकर नाराजगी जताई जा रही है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के पीछे के पारिवारिक विवाद को गहराई से समझने की कोशिश कर रही है। फिलहाल, युवक के इस कदम से पूरा परिवार और क्षेत्र शोक में डूबा हुआ है।