रिश्वत मांगने की शिकायत करने जा रहें उपभोक्ता को विद्युत कर्मचारियों ने पीटा

Screenshot_20241116_154842_Video Player
Share

गलतफहमी में काटीं गई विद्युत कनेक्शन को जोड़ने के नाम पर विद्युत कर्मचारी संतोष यादव उर्फ पप्पू ने मांगा था एक हजार

जौनपुर । विद्युत उपकेंद्र जलालपुर पर तैनात संतोष यादव उर्फ पप्पू पर विद्युत कनेक्शन जोड़ने के नाम पर एक हजार रूपए रिश्वत मांगने का गम्भीर आरोप लगा है। आरोप यह भी है की रिश्वत मांगने की शिकायत उपभोक्ता अधिकारियों से करने जा रहा था जिसके बाद विद्युत कर्मचारी अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उपभोक्ता की पिटाई कर दी और पिटाई के दौरान उपभोक्ता के जेब से 28 सौ रूपए भी जबरन निकाल लिया गया। वहां मौजूद किसी ने उपभोक्ता की पिटाई का विडियों बना लिया है जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित उपभोक्ता ने विद्युत कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई है।
गलतफहमी में काटी गई थी उपभोक्ता का विद्युत कनेक्शन

जौनपुर। चेकिंग अभियान के तहत विद्युत विभाग के अधिकारी अपने टीम के साथ जलालपुर कस्बे में पहुंची थे और विद्युत बिल बकाया बात कर गलतफहमी में पीड़ित उपभोक्ता का कनेक्शन कटवा दिया गया। यह बात जब उसको पता चला तो वह हैरान हो गया तबतक टीम कुछ दूर चली गई थी वह दौड़कर अधिकारियों के पास पहुंचा और विद्युत बिल जमा होने की बात बताई तो एक अधिकारी ने एक कर्मचारी से पीड़ित उपभोक्ता का कनेक्शन पुनः जोड़ने को कहा। कर्मचारी गलती से पीड़ित की जगह दुसरे का विद्युत कनेक्शन जोड़ा दिया। उसी को ठिक कराने पीड़ित विद्युत उपकेंद्र जलालपुर पर गया था।

विद्युत कनेक्शन जोड़ने के लिए मांगा गया एक हजार का रिश्वत

जौनपुर। विद्युत उपभोक्ता का आरोप है कि मौके पर मौजूद विद्युत कर्मचारी संतोष कुमार यादव उर्फ पप्पू ने उपभोक्ता से विद्युत कनेक्शन जोड़ने के नाम पर एक हजार रूपए की मांग की। पीड़ित ने रूपया देने से मना किया और रिश्वत तथा कनेक्शन नहीं जोड़ने की शिकायत अधिकारियों से करनें की बात कही तो विद्युत कर्मचारी उपभोक्ता पर भड़क गया और अपने दो साथियों के साथ मिलकर गालीगलौज के बाद उपभोक्ता की पिटाई कर दी।आरोप यह भी है कि मारपीट के दौरान उपभोक्ता के जेब से विद्युत कर्मचारी ने 28 सौ रूपए भी जबरन निकला लिया।