NPS / UPS के विरोध में अटेवा का आक्रोश मा

Share

NPS / UPS के विरोध में अटेवा का आक्रोश मार्च ::
अटेवा / NMOPS के राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर आज दिनांक 26 सितम्बर 2024 को अटेवा जौनपुर के बैनर तले जनपद के सभी शिक्षक कर्मचारियों ने NPS और UPS के खिलाफ दिखाया भारी आक्रोश और पुरानी पेंशन के समर्थन में निकाला आक्रोश मार्च । आक्रोश मार्च प्रभारी अटेवा मण्डल उपाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव, सह प्रभारी सुबाष सरोज, टी यन यादव तथा जिला संयोजक चन्दन सिंह , जिला महामंत्री इन्दु प्रकाश यादव एवं जिला कोषाध्यक्ष नन्द लाल पुष्पक के नेतृत्व में जनपद के सभी शिक्षक कर्मचारियों ने अम्बेडकर तिराहा से प्रस्थान कर जोगियापुर, ओलंदगंज, जेसीज, रोडवेज, विकास भवन होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुँच कर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा । आक्रोश मार्च को प्रदेश एवं जनपद के लगभग सभी संगठनों का समर्थन प्राप्त हुआ। श्री नन्द किशोर सिंह अध्यक्ष विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ, UPPSS से बिकास सिंह, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ अतुल प्रकाश यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अमित सिंह, महिला प्राथमिक शिक्षक संघ श्रीमति विजय लक्ष्मी यादव, श्री अनिल यादव जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ 1160, श्री उमानाथ यादव अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक महराजगंज, संजय कुमार अध्यक्ष लेखपाल संघ, राम मूरत यादव अध्यक्ष विशिष्ट बी टी सी वे एसो. , बृजेश त्रिपाठी अध्यक्ष सिंचाई विभाग, प्रमोद श्रीवास्तव PWD , संजय चौधरी अध्यक्ष सफाई कर्मचारी संघ, शिव कुमार यादव मंत्री सफाई कर्मचारी संघ, श्री सुनील यादव अध्यक्ष मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ, विनय वर्मा जिलाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट आदि ने स्वयं की उपस्थिति के साथ साथ नैतिक समर्थन भी आक्रोश मार्च को दिया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष सर्व श्री नीरज यादव, अखिलेश चन्द्र,बी यल यादव, लाल रत्नाकर उपाध्याय, संदीप यादव, डॉ संतोष सिंह, लाल चन्द्र यादव, डॉ कृपा निधि यादव, आनन्द स्वरूप यादव, अजय मिश्र, अनिल चौधरी, प्रदीप उपाध्याय, मनीष यादव, शशि राय, सूरज कन्नौजिया, अशोक यादव, माणिक चन्द्र पटेल, राजेश यादव एवं जिला कार्यकारिणी से डॉ राजेश उपाध्याय, प्रो श्याम सुंदर उपाध्याय, लाल चन्द्र चौरसिया, अरविंद यादव, संदीप यादव, संदीप चौधरी, प्रवीण श्रीवास्तव, ब्रह्मशील यादव, डॉ बीरेंद्र यादव, धर्मेंद्र शर्मा, अरविंद यादव ( अध्यक्ष TSCT ) ,शान्त सिंह, रवीश यादव, अनिल चौधरी, प्रेम चन्द्र यादव, विनय मौर्य , प्रमोद प्रजापति, हरे कृष्ण सिंह, राम अशीष यादव, मास्टर अब्दुल्ला, अरुण प्रकाश, विनोद यादव, सुरेंद्र कुमार, लक्ष्मण पाठक,रत्ती लाल निषाद, अमित यादव एवं जनपद के सभी विभागों के हजारों शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।

About Author