September 20, 2024

चन्दवक पुलिस द्वारा जिला बदर अभियुक्त गिरफ्तार-

Share

चन्दवक पुलिस द्वारा जिला बदर अभियुक्त गिरफ्तार-

-जौनपुर।

थाना चन्दवक पुलिस द्वारा जिला बदर अभियुक्त गिरफ्तार-
श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर के कुशल निर्देशन में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर डा0 श्री संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री शुभम तोदी के निकट पर्यवेक्षण में तलाश वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 15.01.2022 को थानाध्यक्ष श्री राजाराम द्विवेदी के नेतृत्व में चन्दवक पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अपर जिला मजिस्ट्रेट भू राजस्व जनपद जौनपुर के आदेश दिनांक 27/12/21 के क्रम मे जिला बदर अभियुक्त अविरल मिश्रा उर्फ गोलू S/0 विरेन्द्र मिश्रा निवासी कस्बा चन्दवक थाना चन्दवक जनपद जौनपुर को उसके घर के दरवाजा कस्बा चन्दवक से उपस्थित पुलिस बल के सहयोग से समय करीब 03.10 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्त–

  1. अविरल मिश्रा उर्फ गोलू S/0 विरेन्द्र मिश्रा निवासी कस्बा चन्दवक थाना चन्दवक जनपद जौनपुर

आपराधिक इतिहास-

  1. मु0अ0सं0 156/19 धारा 392/411 भा0द0वि0 थाना चन्दवक जनपद जौनपुर
  2. मु0अ0सं0 157/19 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना चन्दवक जनपद जौनपुर
  3. मु0अ0सं0 09/22 धारा 10 गुण्डा अधिनियम उ0प्र0 थाना चन्दवक जनपद जौनपुर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
1- उ0नि0 श्री विभुति नरायण राय थाना-चन्दवक, जनपद-जौनपुर
2- हे0का0 विजय दूवे थाना-चन्दवक, जनपद-जौनपुर
3- हे0का0 सुमन्त सिंह थाना-चन्दवक, जनपद-जौनपुर

About Author