पेड़ की डाल काटने से मना करने पर ऑपरेटर को मिली धमकी

IMG-20240222-WA0064
Share

पेड़ की डाल काटने से मना करने पर ऑपरेटर को मिली धमकी
जफराबाद।जलालपुर क्षेत्र के हौज ब्रह्मबाबा के पास स्थित पानी टँकी के प्रांगण में गुरुवार को आम के पेड़ की मोटी डाल टूटकर बाउंड्रीवाल पर गिर गयी।
डाल गिरते ही अगल बगल के गांव के महिला व पुरूष डाल को काटकर उठा ले जाने लगे।जल निगम टँकी के ऑपरेटर रतन सिंह परमार ने उन लोगों को रोका।जिस पर दर्जनों की संख्या में मौजूद उन लोगों ने ऑपरेटर को गालियां देते हुए मारने की धमकी देने लगे।उनकी धमकी से डरकर ऑपरेटर ने 112 डायल करके पुलिस को सूचना देकर जान माल के रक्षा की गुहार लगाया।