September 19, 2024

मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने ट्रकों से डीजल चुराने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को तमंचा कारतूस व कार सहित किया गिरफ्तार-

Share


थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर
थाना मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने ट्रकों से डीजल चुराने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को तमंचा कारतूस व कार सहित किया गिरफ्तार-
श्रीअजय साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री की रोकथाम व संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर सदानन्द राय मय टीम द्वारा दिनाकं 08/01/2022 की रात्रि मुखबिर खास की सूचना पर ट्रकों से डीजल चुराने वाले 03 अभियुक्तों को अपना ढाबा सतहरिया थाना मुगराबादशाहपुर के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक चार पहिया वाहन, तंमचा कारतूस व अन्य सामान बरामद किया गया। गिरफ्तारी बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0-009/2022 धारा-401 भादवि, मु0अ0सं0-010/2022 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट, मु0अ0सं0-011/2022 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट, मु0अ0सं0-012/2022 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।
बरामदगी का विवरण-
06 प्लास्टिक का गैलेन 35-35 ली0 खाली, पाइप 01 इन्च 10 फुट, 1.5 इन्च का 08 फीट, 1 कार हुण्डई ऐसेंट, 03 अवैध तमन्चा 315 बोर मय 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर।
नाम पता अभियुक्तगण एव अपराधिक इतिहास-
1.गोविन्दा यादव पुत्र लालता प्रसाद यादव निवासी बारंगी थाना खेतासराय जौनपुर।
1.मु0अ0सं0 009/2022 धारा 401 भादवि थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर ।
2.मु0अ0सं0 010/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर ।
2. सोनू बिन्द पुत्र मुन्नर बिन्द निवासी चकचोर्रा थाना बरदह जनपद आजमगढ।
1.मु0अ0सं0 009/2022 धारा 401 भादवि थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर ।
2.मु0अ0सं0 011/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर
3.अजहर अंसारी पुत्र अग्गन निवासी बरई मानीकला थाना खेतासराय जौनपुर।
1.मु0अ0सं0 009/2022 धारा 401 भादवि थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर।
2.मु0अ0सं0 012/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर
गिरफ्तारी/ बरामदगी करने वाली टीम-
1.श्री सदानन्द राय, थानाध्यक्ष थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर।
2.उ0नि0 अजय प्रकाश पाण्डेय, थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर।
3.उ0नि0 दिनेश कुमार, थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर।
4.हे0का0चा0 मनोज कुमार चौबे, हे0का0 सुरेश चन्द्र, हे0का0 विनोद सिंह, का0 ओमप्रकाश मिश्रा, का0 अभिमन्यु यादव, का0 रवि प्रकाश यादव, का0 ओमप्रकाश मिश्रा, का0 संतोष कुमार यादव, का0 गया प्रसाद पटेल,का0 समरविजय यादव थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर।

About Author