तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले, वीडियो वायरल

InShot_20240725_131200011
Share

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के छतारी गांव के पास बुधवार की रात ग्रामीणों ने मोबाइल लूट करने वाले तीन बदमाशों को दौड़कर पकड़ने का मामला सामने आया है। बदमाशों को भीड़ ने जमकर पीटाकर पुलिस के हवाले कर दिया । पकड़े गयें बदमाशों पर आरोप है कि यह लोग एक राहगीर से मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दे रहें थे जिसके बाद इनको दौड़कर पकड़ा गया है। तीनो बदमाश जलालपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव के बताए जा रहें है। पुलिस तीनों बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आज सुबह जानकारी होने पर बदमाशों के परिजन भी थाने पर पहुंचे है । परिजनों का कहना है कि बेवजह बेटे को फसाया जा रहा है।