ग्राम प्रधान की शिकायत पहुंची डीएम,एसपी के पास

Screenshot_20240717_195435_WhatsApp
Share


जौनपुर। थाने पर बैठकर एक पीड़ित से भूमि विवाद में ग्राम प्रधान द्वारा एक पक्ष से जबरन सुलहनामा कराने का मामला अब धीरे-धीरे तूल पकड़ने लगा है। पीड़ित द्वारा डीएम,एसपी को प्रार्थना पत्र देकर ग्राम प्रधान के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है।
आपको बता दें कि जलालपुर थाना क्षेत्र के हौज गांव के ग्राम प्रधान चंदन चौहान पर गुरूवार को उन्हीं के गांव के राधेश्याम ने भूमि विवाद में थाने पर बैठकर जबरन सुलहनामा करवाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि ग्राम प्रधान एक पक्ष की तरफ से थाने पर पैरवी में गए थे। पीड़ित थाने पर पहुंचा तो उससे सुलहनामा पर जबरन हस्ताक्षर करा लिया गया। थाने से निकलने के बाद पीड़ित ने तत्काल मुख्यमंत्री पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी और अब डीएम, एसपी को प्रार्थना पत्र देकर प्रधान के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। हालांकि ग्राम प्रधान चंदन चौहान ने जबरन सुलह करवाने की बात से साफ इनकार किया है।