September 19, 2024

बदलापुर व बक्सा की संयुक्त पुलिस टीम के साथ पुलिस मुठभेड में लूट का अपराधी गिरफ्ता

Share

जौनपुर।

थाना बदलापुर व बक्सा की संयुक्त पुलिस टीम के साथ पुलिस मुठभेड में लूट का अपराधी गिरफ्तार, कब्जे से 01 देशी तमन्चा, 01 खोखा कारतूस, 02 जिन्दा कारतूस, लूट की घटना में प्रयुक्त एक अपाचे मोटरसायकिल व 1400/रुपया नगद बरामद।
डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, श्री शैलेन्द्र सिंह के निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी बदलापुर, श्री अरविन्द कुमार वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बदलापुर टीम व प्रभारी निरीक्षक बक्शा द्वारा आपस में अपराध की रोकथाम के सम्बन्ध में बातचीत कर रहे थे कि दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक अपाचे व एक स्पेलेण्डर मोटर सायकिल में 06 बदमाश का गैंग जो ढकवा से बक्शा व खुटहन आदि स्थानों पर लूट करते हैं तथा दिनांक-18.07.2024 को थाना बदलापुर में हुए लूट की घटना भी इन्ही लोगों द्वारा किया गया है। जो ढकवा की तरफ से बक्शा की तरफ आ रहे है इस सूचना पर विश्वास करके थानाध्यक्ष बदलापुर व प्रभारी निरीक्षक बक्शा मय हमराही पुलिस बल के सरोखनपुर अण्डर पास पुल के पास आये जहा पर अपाचे मोटर पर सायकिल पर सवार 03 बदमाशों द्वारा पुलिस टीम को देखते ही गाड़ी मोड़कर भागना चाहे की गाड़ी से पलट कर गिर गये अपने को घिरा देखकर पुलिस टीम पर फायर कर दिये जीवन रक्षार्थ अन्य कोई उपाय न पाकर थानाध्यक्ष बदलापुर व प्रभारी निरीक्षक बक्शा द्वारा अपने-अपने सरकारी पिस्टल से 01-01 राउण्ड फायर किया गया। जिससे एक बदमाश जमीन पर गिर गया तथा बदमाश के पास पहुंचकर देखा गया तो उसके पैर मे गोली लगी है नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम अमन यादव पुत्र जयप्रकाश यादव उम्र 22 वर्ष निवासी बरनी थाना चांदा जनपद सुल्तानपुर बताया तथा भागे बदमाश का नाम पता पूछा गया तो उनका नाम 1. आयूष ठाकुर S/O अज्ञात निवासी मानकपुर थाना आसपुर देवसरा जिला प्रतापगढ़ 2. विपिन यादव S/O अज्ञात निवासी ढकवा थाना आसपुर देवसरा जिला प्रतापगढ़ 3. सक्षम पाण्डेय S/O सुनील पाण्डेय निवासी सोनावा थाना चाँदा जिला सुल्तानपुर 4. शेरु गोस्वामी S/O धर्मगिरी निवासी मुदुल उमरी थाना चांदा जिला सुल्तानपुर 5. आर्यन ओझा S/O सन्तोष ओझा निवासी तमरसेपुर थाना चांदा जिला सुल्तानपुर बताया तथा बताया कि दिनांक 18.07.2024 को 1. आयूष ठाकुर S/O अज्ञात निवासी मानकपुर थाना आसपुर देवसरा जिला प्रतापगढ़ 2. विपिन यादव S/O अज्ञात निवासी ढकवा थाना आसपुर देवसरा जिला प्रतापगढ़ 3. सक्षम पाण्डेय S/O सुनील पाण्डेय निवासी सोनावा थाना चाँदा जिला सुल्तानपुर बदलापुर में लूट की घटना किये थे जिसके पास से लूट के 1400/रुपये बरामद हुआ। मौके पर फील्ड यूनिट टीम द्वारा घटनास्थल से बरामद माल सुपुर्द किया गया। बदमाश का यह कृत्य अन्तर्गत धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0288/24 धारा 309(4)/317(2) बीएनएस का दण्डनीय अपराध है । पुलिस मुठभेड़ में कारण गिरफ्तारी बताते हुये अभियुक्त अमन यादव पुत्र जयप्रकाश यादव उपरोक्त को हिरासत पुलिस लेकर मानवीय दृष्टिकोण से उपचार हेतु सेकेण्ड मोबाइल कर्मचारी गण के साथ सीएचसी बदलापुर के लिये रवाना किया गया तथा अन्य बदमाश भागने में सफल रहें। सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1.- अमन यादव पुत्र जयप्रकाश यादव निवासी बरनी थाना चांदा जनपद सुल्तानपुर उम्र 22 वर्ष
फरार अभियुक्त-

  1. आयूष ठाकुर S/O अज्ञात निवासी मानकपुर थाना आसपुर देवसरा जिला प्रतापगढ़
  2. विपिन यादव S/O अज्ञात निवासी ढकवा थाना आसपुर देवसरा जिला प्रतापगढ़
  3. सक्षम पाण्डेय S/O सुनील पाण्डेय निवासी सोनावा थाना चाँदा जिला सुल्तानपुर
  4. शेरु गोस्वामी S/O धर्मगिरी निवासी मुदुल उमरी थाना चांदा जिला सुल्तानपुर
  5. आर्यन ओझा S/O सन्तोष ओझा निवासी तमरसेपुर थाना चांदा जिला सुल्तानपुर
    बरामदगी-
    1-01 देशी तमंचा .315 बोर, 02 जिंदा कारतूस .315 बोर, 01 खोखा कारतूस .315 बोर, 01 अपाचे मोटरसायकिल बरंग सफेद, लूट के 1400/रुपया।
    पंजीकृत मुकदमा-
    1.मु0अ0सं0 289/24 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट अधि0 थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।

आपराधिक इतिहास-
1.अमन यादव पुत्र जयप्रकाश यादव निवासी बरनी थाना चांदा जनपद सुल्तानपुर
1.मु0अ0सं0353/2024 धारा 351(3),352 बीएनएस थाना चांदा चालानी जनपद सुल्तानपुर ।

  1. मु0अ0सं017/2024 धारा 323,504,506 भादवि थाना चांदा जनपद सुल्तानपुर।
  2. मु0अ0सं0288/24 धारा 309(4) बीएनएस थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –
1-थानाध्यक्ष बदलापुर श्री रोहित कुमार मिश्रा मय टीमउ0नि0 संजय कुमार सिंह, का0 अमरजीत यादव, का0 भरत चौहान, उ0नि0 अजय कुमार सिंह, का0 आशुतोष तिवारी थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।
2- प्रभारी निरीक्षक श्री उदयप्रताप सिंह मय हमराह का0 समर विजय, का0 रुस्तम कुमार,थाना बक्शा जनपद जौनपुर।

About Author