नेशनल हाईवे से जा रही ट्रक पलटी खाई में,ड्राइवर कंडक्टर हुए घायल

InShot_20240712_134603236
Share

जौनपुर। वाराणसी- लखनऊ नेशनल हाईवे पर उड़ीसा जा रही एक कंटेनर ट्रक करीब 15 फीट गहरी खाई में पलट गई। ट्रक पलटने से ट्रक चालक एवं खलासी गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल चालक एंव खलासी को तत्काल एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद दोनों की हालत में सुधार है।
घटना जलालपुर थाना क्षेत्र के असबरनपुर गांव के पास की है।
बताया गया कि रुद्रपुर से कंटेनर में डाबर आंवला का तेल लोड हुआ था और चालक तेल को उड़ीसा पहुंचाने जा रहा था कि पास लेने के चक्कर में ट्रक नेशनल हाइवे से 15 फिट गहरी खाई में पलट गई। हालांकि पलटी ट्रक में लोड तेल को दूसरे ट्रक में लोड किया जा रहा है जिससे माल सुरक्षित उड़ीसा पहुचाया जा सके।