September 19, 2024

चन्दवक पुलिस द्वारा पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Share

थाना चन्दवक पुलिस द्वारा पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

     बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर डा0 श्री संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी केराकत श्री शुभम तोदी के निकट पर्यवेक्षण में तलाश वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए दिनांक 07.01.2022 को थानाध्यक्ष चन्दवक संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में चन्दवक पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय के मु0अ0सं0  282/21 धारा 354, 323, 504, 506 आईपीसी व ⅞ पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त चंदन प्रजापति पुत्र सोभनाथ प्रजापति निवासी चांदेपुर थाना चंदवक जौनपुर  को बलरामपुर तिराहे  से सुबह गिरफ्तार किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त–

  1. चंदन प्रजापति पुत्र सोभनाथ प्रजापति निवासी चांदेपुर थाना चंदवक जौनपुर।
    गिरफ्तार टीम
    1- उ0नि0 श्री रामबहादुर यादव चौकी प्रभारी पतरही, थाना-चन्दवक, जनपद-जौनपुर
    2- हे0का0 संजय सिंह चौकी पतरही, थाना-चन्दवक, जनपद-जौनपुर
    3- का0 विशाल यादव चौकी पतरही, थाना-चन्दवक, जनपद-जौनपुर।

About Author