सी-भारत के खबर का हुआ असर, दरोगा त्रिवेणी सिंह को किया गया लाइन हाजिर।

Screenshot_20240611_141108_Gallery
Share

जौनपुर में सी- भारत के खबर का एक बार फिर असर देखने को मिला है। विवादों से घिरे दरोगा त्रिवेणी सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वर्तमान में त्रिवेणी सिंह चंदवक थाने के थानाध्यक्ष थे उन्हें लाइनहाजिर करने बाद बृजेश कुमार गुप्ता को चंदवक थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।

सी- भारत की टीम ने बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा से दरोगा त्रिवेणी सिंह के मामले में लिया था बाइट-

जौनपुर। आज शुक्रवार को योग दिवस का कार्यक्रम खत्म होने के बाद सी- भारत की टीम द्वारा विधानसभा बदलापुर के विधायक रमेश चंद्र मिश्रा से बाइट के दौरान यह सवाल पूछा गया था कि विवादों से घिरे दरोगा त्रिवेणी सिंह को सरपतहा थाना से हटकर उससे बेहतर चंदवक थाना दे दिया गया है। जबकि उनके विरुद्ध एक वीडियो/ ऑडियो भी वर्तमान समय में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें गाजा तस्कर पर नकेल कसने वाले युवक की हत्या होने की बात कही गई है।
जवाब में विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया था कि यह मामला मेरे भी संज्ञान में है आज समीक्षा बैठक है बैठक में इस मुद्दे को उठाया जाएगा की विवादित दरोगा के विरुद्ध कार्यवाही की जगह उन्हें नए थानाध्यक्ष का कमान कैसे सौंप दिया गया है।

दबाई जा रही पीड़ितों की आवाज को बुलंद किया था सी-भारत ने

जौनपुर। विवादित दरोगा त्रिवेणी सिंह के विवादित कारनामों की कहानी को ठंडें बस्ते में डालकर उन्हें थाने/ चौकी का कमान सौपा जा रहा था। ठंडे बस्ते में पड़े सभी आरोपो कि कहानी को सी-भारत ने सिलसिले वर तरीके से जनता के सामने उजागर किया था।

खबर-1- https://cbharat.com/?p=20535

खबर-2-https://cbharat.com/?p=20845