January 24, 2026

अध्यक्ष हफ़ीज़ शाह के नेतृत्व में हुआ गोष्ठी व पौधा रोपण

Share

अध्यक्ष हफ़ीज़ शाह के नेतृत्व में हुआ गोष्ठी व पौधा रोपण

सद्भावना क्लब ने पर्यावरण पर गोष्ठी का किया आयोजन

जौनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर सद्भावना क्लब जौनपुर ने नगर के रज़ा डी एम शिया इंटर कॉलेज में पर्यावरण बचाओ अभियान पर संगोष्ठी व पौधरोपण का कार्यक्रम किया। जिसकी अध्यक्षता संस्थाध्यक्ष हफ़ीज़ शाह ने किया।इस मौके पर सर्वप्रथम अध्यक्ष ने सभी सदस्यों का स्वागत किया जिसके बाद कार्यक्रम मे पूर्व अध्यक्ष मधु सूदन बैंकर और श्रवण साहू ने संस्था के कार्यों की प्रशंसा करते हुये इस कार्यक्रम को जीवन से जुड़ा बताया।
पूर्व अध्यक्ष नरसिंह अवतार जायसवाल ने पर्यावरण के महत्व को विस्तार से बताते हुये सभी सामाजिक संगठनों को पर्यावरण बचाओ अभियान पर कार्य करने का आह्वान किया। इसी कडी मे उपाध्यक्ष संतोष अग्रहरी, लोकेश जावा, विनीत गुप्ता ने पर्यावरण बचाने का संकल्प दिलाया।उपाध्यक्ष विवेकानंद मौर्या, अतित मौर्या ने विश्व स्तर पर पर्यावरण की समस्या पर प्रकाश डाला।संचालन कोषाध्यक्ष मोहम्मद रज़ा खान और आभार कार्यक्रम संयोजक अमित गुप्ता ने व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रितेश गुप्ता, हर्ष माहेश्वरी,मास्टर कलीम सिद्दीकी आदि लोग उपस्थित रहे ।

About Author