September 19, 2024

जनपद में रेन वाटर हार्वेस्टिंग बनाएं जाने के सम्बंध में अधिकारियों के साथ बैठक

Share


          जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा जनपद में रेन वाटर हार्वेस्टिंग बनाएं जाने के सम्बंध में अधिकारियों के साथ बैठक की गई।
           बैठक में नगर मजिस्ट्रेट अनिल अग्निहोत्री ने निर्देश दिया कि बिना रेन वाटर हार्वेस्टिंग के किसी भी बिल्डिंग का नक्शा पास नही किया जाए। प्राइवेट स्कूलों, सरकारी भवनों सहित अन्य निर्माणाधीन बिल्डिंगों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग बनवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रट में एक मॉडल रेन वाटर हार्वेस्टिंग बनाया जाए, जिससे अन्य लोग भी प्रेरित हो। जनपद के होटल, मैरिज लान, नर्सिंग होम, कोल्ड स्टोरेज में रेन वाटर हार्वेस्टिंग बनाये जाने के निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिये गए।
           इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय, जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह, उपायुक्त मनरेगा भूपेंद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

About Author