September 19, 2024

श्रद्धेय पं. अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर भाजपा ने मनाया सुशासन दिवस

Share

जौनपुर: श्रद्धेय पं. अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जौनपुर नगर दक्षिणी में एक संगोष्ठी का आयोजन शक्ति केंद्र ओलन्दगंज के बूथ संख्या 428 पर किया गया। भारतीय जनता पार्टी जौनपुर दक्षिणी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव के अध्यक्षता में मुख्य वक्ता सदर विधानसभा प्रभारी आदरणीय श्री अशोक श्रीवास्तव ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

मुख्य वक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष/सदर विधानसभा प्रभारी अशोक श्रीवास्तव ने मुख्य वक्ता के रूप में संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि अटल जी एक संवेदनशील हृदय व मां भारती के सच्चे सेवक होने के साथ-साथ एक ऐसे नेता भी थे जिन्होंने जीवन पर्यंत अपनी व्यक्तिगत इमानदारी और सत्य निष्ठा को महत्व दिया। विराट व्यक्तित्व के धनी युग पुरुष अटल बिहारी बाजपेई जी कुशल संगठन कर्ता व विपक्षियों में भी लोकप्रिय राजनेता होने के साथ ही साथ हिंदी एवं ब्रज भाषा के उत्कृष्ट कवि भी थे।

नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने अटल बिहारी बाजपेई जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 1999 से 2004 के अपने प्रधानमंत्रित्व काल में अटल जी ने देश के अंदर प्रगति के अनेक आयाम छुए और उनकी सरकार ने गरीबों, किसानों, मजदूरों एवम समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्तियों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की। संचालन नगर महामंत्री राजेश गुप्ता ने किया एवं आभार नगर उपाध्यक्ष/ मॉनिटरिंग प्रमुख डा.कमलेश निषाद ने प्रकट किया।
इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष राजेश कन्नौजिया, अभिषेक श्रीवास्तव, नगर मंत्री दीपक मिश्रा, नगर कार्यसमिति सदस्य प्रदीप तिवारी, राजेश निषाद, आईटी के संयोजक सुधांशु विश्वकर्मा, अंकित गुप्ता, नगर अध्यक्ष किसान मोर्चा धीरज निषाद, बूथ अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह मुन्ना, पन्ना निषाद, राजेश श्रीवास्तव, अश्वनी निषाद , जगदीश मौर्या, शुभम निषाद श्रीकांत श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

About Author