अलाव न जलने की खबर से हरकत में आया नगर पंचायत कचगांव
![](https://cbharat.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240114-WA0046.jpg)
खबर का असर-
अलाव न जलने की खबर से हरकत में आया नगर पंचायत कचगांव
जगह-जगह अलाव जलवाने में जुटा नगर प्रशासन।
जौनपुर। कई दिनों से पड़ रही गलन भरी भीषण ठंड के कारण जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है| इसके बावजूद नगर पंचायत कचगांव द्वारा कस्बे में अलाव न जलवाये जाने की खबर को तमाम समाचार पत्र ने बुधवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का असर यह हुआ कि कचगांव नगर पंचायत कस्बे में जगह-जगह अलाव जलवाने में जुट गया है। खबर के असर के बाद नगर पंचायत के कार्य प्रणाली में आया बदलाव लोगों में चर्चायें खास बना हुआ है। जगह जगह अलाव जलने से नगरवासी व राहगीर प्रसन्न है।