कृपाशंकर सिंह की बड़ी बहन पार्वती सिंह का निधन

IMG-20240108-WA0002
Share

कृपाशंकर सिंह की बड़ी बहन पार्वती सिंह का निधन

कृपाशंकर सिंह की बड़ी बहन पार्वती सिंह का निधन

जौनपुर। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा वरिष्ठ भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह की बड़ी बहन पार्वती सिंह (77 वर्ष ) का आज प्रतापगढ़ के भोपिया मऊ स्थित सराय बहेलिया स्थित उनके गांव में ब्रेन हेमरेज के चलते आकस्मिक निधन हो गया। कृपाशंकर सिंह का अपनी बड़ी बहन से बेहद लगाव रहा। बड़ी बहन के गोद में खेल कर बड़े हुए कृपाशंकर सिंह उनके निधन की खबर सुनते ही बेहद भावुक हो गए। दुखद समाचार मिलते ही वे अपनी बहन की अंत्येष्टि में भाग लेने के लिए प्रतापगढ़ रवाना हो गए ।