October 19, 2024

माध्यमिक विद्यालय में अध्यापक पद पर दीक्षा चयनित

Share

माध्यमिक विद्यालय में अध्यापक पद पर दीक्षा चयनित

विकास खंड मुंगराबादशाहपुर के गांव काछीडीह निवासी अनुराग सिंह की पुत्री का चयन बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा जारी परिणाम में माध्यमिक विद्यालय (9-10) अध्यापक विज्ञान विषय हेतु हो गया है। दीक्षा के पिता अनुराग सिंह जनपद गोण्डा में गन्ना विभाग में कांटा क्लर्क हैं और माता रीता सिंह गृहणी हैं। दीक्षा ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट जनपद प्रयागराज के जगततारन इंटर कॉलेज से और स्नातक अवध विश्वविद्यालय से किया है। बिटिया की इस सफलता से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। गांव के ही सुखराज सिंह,वीरेंद्र बहादुर सिंह, भूपेंद्र सिंह, छोटेलाल सिंह,रामविजय सिंह, श्रवण कुमार सिंह, महेश सिंह आदि ने बधाई दी है।

About Author