February 6, 2025

142 सांसदों के निलम्बन के विरोध में आप पार्टी ने इंडिया गठबंधन के बैनर तले किया जोरदार प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Share

142 सांसदों के निलम्बन के विरोध में आप पार्टी ने इंडिया गठबंधन के बैनर तले किया जोरदार प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

भाजपा सरकार लोकतंत्र प्रक्रिया को पूर्ण रूप से खत्म कर देना चाहती है – इंडिया गठबंधन

जौनपुर –
142 सांसदों के अलोकतांत्रिक निलम्बन के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में तमाम राजनीतिक दलों द्वारा इकट्ठा होकर इंडिया गठबंधन के बैनर तले विशाल धरना प्रदर्शन किया गया।
उक्त प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी जौनपुर के तमाम पदाधिकारीयों ने जिले के अन्य राजनीतिक दल कांग्रेस व सपा के साथ मिलकर इंडिया गठबंधन के बैनर तले कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर केंद्र सरकार के खिलाफ एक बड़ा प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।

उक्त प्रदर्शन में प्रमुख रूप से शामिल हुए पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव (ललई), विधायक पंकज पटेल, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, राजबहादुर यादव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज, आम आदमी पार्टी की तरफ से जिला महासचिव विनोद प्रजापति, जिला सचिव शैलेंद्र यादव, जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष डॉ दिवाकर मौर्य ,व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बंटी अग्रहरि, यूथ विंग प्रदेश सचिव आशुतोष मौर्य, केपी गुप्ता, विशाल यादव, सुनिल शर्मा, सुरज कनौजिया, मो. शमीम, अनिल धर, धर्मेंद्र यादव, दुर्गेश कुमार, ललन राम, विनय कुमार एवं अन्य राजनीतिक दलों से अखण्ड प्रताप यादव, ऊदल यादव, श्रवण जायसवाल राहुल त्रिपाठी इरशाद मंसूरी हीरालाल विश्वकर्मा राजेंद्र टाइगर, राजेश यादव विवेक रंजन राजन यादव, शुशील चन्द्र, मेवा लाल गौतम संजय सरोज अनील दूबे,भानु मौर्या गुड्डू सोनकर शिवजीत दिलीप प्रजापति आशुतोष मौर्या रामू मौर्या, रुक्सार अहमद, मनोज मौर्या, राकेश अहिर,राजकुमार बिन्द, दीपचंद राम,विरेन्द्र यादव, सालिकराम पटेल, सुभाष पटेल,पंकज मिश्रा, राममूर्ति सरोज राहुल यादव,संजीव साहू,सहित सैंकड़ों कि संख्या में इंडिया गंठबंधन के लोग मौजूद रहे ।

उक्त सूचना आम आदमी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया।

इस प्रदर्शन पर इंडिया गठबंधन की तरफ से तमाम नेताओं ने कहा कि विपक्ष के सांसदों का जिस तरह असवैधानिक तरीके से निलंबन हुआ उससे अब यही महसूस हो रहा है भाजपा सरकार लोकतंत्र प्रक्रिया को पूर्ण रूप से खत्म कर देना चाहती है। सरकार के गलत नीतियों से देश की जनता, किसान और नौजवान सभी लोग दुःखी है। भाजपा सरकार के कार्यों से लगता है कि वह सिर्फ उद्योगपतियों की सरकार है। यह देश कि आम जनता व गरीब और किसान की सरकार नहीं है। जनता भाजपा से नाराज है और वह परिवर्तन चाहती है। 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से हटा देगी और 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की ही जीत होगी।

About Author