October 18, 2024

प्रदीप उपाध्याय बने अटेवा करंजाकला अध्यक्ष , समरनाथ महामंत्री एवं प्रदीप चौहान कैडर प्रमुख

Share

प्रदीप उपाध्याय बने अटेवा करंजाकला अध्यक्ष , समरनाथ महामंत्री एवं प्रदीप चौहान कैडर प्रमुख ::
गुलाबी देवी डिग्री कॉलेज सिद्दीकपुर जौनपुर के प्रांगण में आयोजित अटेवा पेंशन बचाओ मंच जौनपुर की ब्लॉक इकाई करंजाकला के पुर्नगठन कार्यक्रम में प्रदीप उपाध्याय को सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष एवम समरनाथ यादव को महामंत्री चुना गया। कार्यकारिणी में मुख्य रूप से मेवालाल को संरक्षक , अभिनव यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,dr. कृपा शंकर चौहान को कोषाध्यक्ष, सर्वेश यादव, जय सिंह यादव, सौरभ श्रीवास्तव, विजय बहादुर एवम नीतीश मौर्य को उपाध्यक्ष , नितिकेश यादव, नितेश यादव, दुर्गेश सिंह एवम नीलेश उपाध्याय को प्रवक्ता, जामवंत, देवेंद्र सिंह, विकास कुमार, रमाशंकर, धर्मेंद्र कुमार एवम समरेंद्र को संगठन मंत्री, विनय उपाध्याय, प्रशान्त, रमाकांत पाल, हरिश्चंद्र, बंशराज गौतम एवम समर फरीद को संयुक्त मंत्री, शरद यादव, इंग्लेश प्रजापति एवम अशोक साहू को मीडिया प्रभारी, शशिकांत, अखिलेश पाल एवम अभिषेक आनंद को सोशल मीडिया प्रभारी तथा राजेश यादव, कृष्ण कुमार,अरुण सेठ ,राजेश यादव ,अखिलेश यादव , मनोज यादव पंचायत विभाग एवम बचनू सोनकर को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चयनित किया गया। पुर्नगठन कार्यक्रम में कैडर प्रमुख के रूप में प्रदीप चौहान एवम सह प्रभारी के रूप में राहुल शर्मा एवं लाल चंद का चयन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र राय विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सुभाष चन्द्र यादव एवम पूर्वांचल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ महामंत्री रमेश चंद्र यादव ने सभी पेंशन विहीन साथियों को पेंशन आंदोलन में अपनी सक्रिय भूमिका के लिए आवाह्न किया। कार्यक्रम को मुख्य रूप से महिला विंग की जिलाध्यक्ष यामिनी सिंह, लकी बरनवाल, बबिता चौबे वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजेश उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष टी. यन. यादव , जिला संयोजक TSCT अरविंद यादव एवम जिला प्रवक्ता विनय वर्मा एवम जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ महिला मोर्चा विजय लक्ष्मी यादव ने संबोधित किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवम उनकी पूरी कार्यकारिणी ने पेंशन आंदोलन में अपना सर्वस्व योगदान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अखिलेश यादव,जिला संगठन मंत्री संदीप यादव , जिला संयुक्त मंत्री ब्रह्म शील यादव, ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद यादव , मनीष यादव, कृपानिधि यादव, लाल चंद यादव अनिल चौधरी एवम महामंत्री कृष्ण कुमार गुप्त, तहसील महामंत्री आनंद स्वरूप आदि लोग रहे। कार्यक्रम का संयोजन जिला संयोजक चंदन सिंह , अध्यक्षता जिला कैडर सह प्रभारी जगदीश यादव एवम संचालन महामंत्री इन्दु प्रकाश एवम जिला आई टी सेल प्रभारी संदीप चौधरी ने किया ।

About Author