चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर हाथों में तिरंगा लिए झूम उठे लोग, आतिशबाजी कर मनाया जश्न

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद दुनियाभर में भारतीय जश्न में डूब गए हैं। जौनपुर में भी खुशी का माहौल है। मंदिर-मस्जिदों में दुआओं के बाद अब जश्न मनाया जा रहा है। जौनपुर जिला अंतर्गत शाहगंज नगर में भी लोग आतिशबाजी कर एक दूसरे को मुंह मीठा कराते हुए खुशीया मनाई। इतिहास के पन्नों में ये पल अमर हो गया है। चांद पर जय हो। हमारे इसरो के वैज्ञानिकों ने कर दिखाया। आपकी बुद्धिमत्ता और परिश्रम से लंबे सफर के बाद मिशन चंद्रयान 3 ने आज ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है, जिससे प्रत्येक भारतवासी गर्व से भरा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के मजबूत संकल्पों का ही परिणाम है कि अब हमारा VikramLander चांद पर है और पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। अपना देश निरंतर असाधारण उपलब्धियां हासिल करते हुए रफ्तार के साथ विश्व गुरु बनने की राह पर अग्रसर है।
जौनपुर से दिवाकर मिश्रा के साथ दीपक सिंह की रिपोर्ट
