स्वतंत्रता दिवस विशेष,खुशी मनाएं झूमें गाएं,आजादी का जश्न मनाएं

IMG-20230814-WA0037
Share

‘ स्वतंत्रता दिवस विशेष,
खुशी मनाएं झूमें गाएं,
आजादी का जश्न मनाएं।
हाथ तिरंगा लेकर अपने,
घर-घर अलख जगाएं हम।
हर घर तिरंगा फहराएं हम।।
वंदे मातरम, वंदे मातरम्
वंदे मातरम् गाएं हम।।1।।
संस्कार-संस्कृति न भूलें,
सबको गले लगाएं हम।
जाति-धर्म से ऊपर उठकर,
राष्ट्र-धर्म अपनाएं हम।
घर घर तिरंगा फहराएं हम।।
वंदे मातरम्, वन्दे मातरम्,
वंदे मातरम् गाएं हम।।2।।
स्वतंत्रता की बलि वेदी पर,
जिसने खुद को चढ़ा दिया।
उन्हें याद कर उन पर अपना,
श्रद्धा- सुमन चढ़ाएं हम।
घर घर तिरंगा फहराएं हम।
वंदे मातरम, वंदे मातरम्,
वंदे मातरम् गाएं हम।।3।।
याद करो जो सीमा पर,
दिन-रात जागते रहते हैं।
जान हथेली पर लेकर के,
वंदे मातरम कहते हैं।।
कहे ‘रत्न’यह दिन ना भूलें,
अपना फर्ज़ निभाएं हम।
पड़े जरूरत शीश काट कर,
मां के चरण चढ़ाएं हम।।
वन्दे मातरम्, वन्दे मातरम्,
वन्दे मातरम् गाएं हम।।4।।
राकेश सिंह ‘रत्न’ शिक्षक जौनपुर