अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कॉलेज में महिला सशक्तिकरण पर गोष्ठी आयोजित

11 अगस्त
दीपक सिंह
शाहगंज जौनपुर शाहगंज तहसील क्षेत्र के मजडीहां गांव स्थित अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कॉलेज में महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया कॉलेज के बरलास हाल में आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि शाहगंज कोतवाली प्रभारी आदेश कुमार त्यागी ने छात्राओं को सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए संचालित महिला हेल्पलाइन के विषय में विस्तार से जानकारी दी इसके अलावा उन्होंने मिशन शक्ति महिलाओं के खिलाफ साइबर क्राइम और अपराध निवारण से संबंधित जानकारियां छात्रों के सामने साझा की विद्यालय की प्रबंधक कहकशा खान ने भी छात्र को संबोधित किया प्रधानाचार्य डॉक्टर एन पी उपाध्याय ने अंत में अतिथियों और उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया उक्त अवसर पर उपस्थित छात्रों को मिशन शक्ति का बुकलेट वितरित किया गया कार्यक्रम में अजफर खान ,डॉक्टर सलीम खान ,डीएलएड प्राचार्य आमिर सिद्दीकी, मिर्जा अनवर बेग इंटर कॉलेज के प्राचार्य नौशाद अहमद खान, डॉक्टर प्रशांत श्रीवास्तव, श्रीकांत सिंह ,डॉक्टर तसलीमा, डॉक्टर चिरंजीवी ,अनुराग यादव आदि लॉन्ग उपस्थित रहे