January 24, 2026

आभूषण दुगुना करने की लालच में लाखों का स्वर्ण आभूषण की ठगी

Share


यूपी के जौनपुर के बदलापुर। नगरपंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या चार सरोखनपुर की एक ही घर की तीन महिलाओं ने आभूषण दुगुना कराने की लालच में एक लाख रुपये से अधिक कीमत का गहना और पीतल के बर्तन से घर बैठे हांथ धो बैठीं। घटना की जानकारी मिलते ही गाँव में हड़कंप मच गया। घटना गुरूवार सायं की है।
घर के मालिक अमरदेव शुक्ल बदलापुर स्थित दुकान पर गये थे। घर में उनकी माँ सभा देवी पत्नी स्व० क्षमा पति शुक्ल, पत्नी रेनू देवी तथा भाभी भारती पत्नी ब्रम्ह देव मौजूद थीं। इसी दौरान एक महिला उनके घर पहुँच कर पुराना बर्तन खरीद कर नया बर्तन बेचने तथा सोने चांदी के गहनों को दुगुना करने की बात करने लगी। गहना दुगुना करने की बात सुनते ही महिलाओं में जिज्ञासा बढ़ गयी। उसी बीच ठग महिला ने एक एक कर गले के दो सोने के लाकेट, तीन एन्ड्रायड मोबाइल फोन, दो जोड़ी सोने के कान की झाली, तीन जोड़ी पायल तथा पीतल के ढेर सारे बर्तन लेकर फरार हो गयी। जब घर के स्वामी रात में दुकान से घर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। घटना की जानकारी मिलते ही घर में अफर तफरी मच गयी। मालिक ने इस बात की सूचना पुलिस को नहीं दिया है। उन्होंने बताया कि गया सामान अब नहीं मिलेगा।

About Author