विश्वविद्यालय का इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतरीन: प्रो. निर्मला एस. मौर्य

IMG-20230712-WA0015
Share

दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान के नवीन भवन में शिक्षण शुरू

जौनपुर। दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान तैयार हो गया है । मंगलवार को कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने हवन-पूजन के साथ नए भवन में शिक्षण कार्य शुरू हो गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो.मौर्य ने कहा कि विश्वविद्यालय का इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतरीन है। यहां के शिक्षक भी पूरी कर्मठता के साथ पठन-पाठन करते हैं साथ ही छात्रों के चौमुखी विकास के लिए कई तरह के कार्यक्रम विभाग में कराए जा रहे हैं। निदेशक प्रोफेसर देवराज सिंह ने कहा कि बीए.एल.एल.बी.(आनर्स )एक रोजगारपरक पाठ्यक्रम है और बीए. एलएल.बी कर रहे छात्रों के स्किल डेवलपमेंट के लिए मूट कोर्ट, लीगल एंड क्लीनिक और इंटर्नशिप जैसे कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस वर्ष कुलपति की अनुमति से विश्वविद्यालय एलएलएम पाठ्यक्रम की शुरुआत भी करेगा। इससे कि यहां से इंटीग्रेटेड लॉ करने वाले छात्र एलएलएम कर सकें। आइक्यूएसी के कोऑर्डिनेटर प्रो. मानस पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालय अपने छात्रों के लिए बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। छात्रों और शिक्षकों के बीच एक बेहतर संवाद है मेंटर- मेंटी की नियमित बैठकें हो रही हैं जहां छात्रों की समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है। इस अवसर पर मंगला प्रसाद यादव, डॉ अनुराग मिश्र, श्री प्रकाश यादव, डॉ राहुल राय, डॉ वनिता सिंह, डॉ प्रियंका सिंह, डॉ रजित सोनकर, डॉ प्रमोद कुमार, डॉ इंद्रजीत सिंह, , डॉ दिनेश सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।