चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. सरफराज खान ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ तूफानी सरोज का किया गर्मजोशी से स्वागत।

Share

पूर्व सांसद व विधायक तूफानी सरोज का उनकी मौजूदगी में सपाइयों ने मनाया जन्मदिन।

चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. सरफराज खान ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ तूफानी सरोज का किया गर्मजोशी से स्वागत।

जौनपुर जफराबाद।

पूर्व सांसद व केराकत विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक तूफानी सरोज का जन्मदिन उनकी मौजूदगी में नगर पंचायत जफराबाद के चेयरमैन प्रतिनिधि के नेतृत्व में सपाइयों ने मनाया। इस दौरान विधायक तूफानी सरोज ने सपा कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।
रविवार को नगर पंचायत जफराबाद की चेयरमैन उम्मे राहीला के आवास पर चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. सरफराज खान के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद व वर्तमान विधायक तूफानी सरोज का 66वा जन्मदिन उनकी मौजूदगी में केक काटकर मनाया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओ ने विधायक तूफानी सरोज को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनके जन्मदिन पर बधाई दिया। कार्यकर्ताओ द्वारा दिये गए इस स्नेह पर विधायक तूफानी सरोज ने चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ सरफराज खान व सभी सपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
इस दौरान चेयरमैन जफराबाद उम्मे राहीला, डॉ. सरफराज खान, फिरोज खान, कय्यूम अंसारी, सिराज खान, संजय राजभर, ओवैस खान, शिव मूरत सरोज,फिरोज, अजहर, शाहनवाज, प्रदीप वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। रिपोर्ट मोहम्मद जावेद

About Author