1.100 किलोग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त को थाना सरायख्वाजा, जौनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
1.100 किलोग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त को थाना सरायख्वाजा, जौनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम एवं संलिप्ता अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में थाना सरायाख्वाजा पुलिस टीम द्वारा बिती रात्रि करीब 23.45 बजे ककोरगहना मोड़ के पास से 1.100 किलोग्राम गांजा के साथ अभियुक्त राकेश यादव पुत्र स्व0 कैलाश नाथ यादव उर्फ भोला निवासी ग्राम जफरपुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0स0 157/2023 धारा 8/20 NDPS Act का मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
राकेश यादव पुत्र स्व0 कैलाश नाथ यादव उर्फ भोला निवासी ग्राम जफरपुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर उम्र करीब 42 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1.उ0नि0 अरूण कुमार गोंड थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर
2.हे0का0 अमलेश सिंह थाना सरायख्वाजा जौनपुर
- का0 आदर्श कुमार वर्मा थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर