जिले में पहली बार दोनों घुटनों का एक साथ हुआ प्रत्यारोपण: डॉ. अवनीश कुमार सिंह

IMG-20230121-WA0028
Share


जौनपुर. ‘आधुनिक युग में कुछ भी संभव है’ इस कथन को सत्य कर के दिखाया डॉ. अवनीश कुमार सिंह ने, जो लगातार 2 वर्षों से टीडी कॉलेज रोड स्थित यश हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर पर लगातार अपनी सेवा दे रहे हैं. डॉ. सिंह ने छत्तीसगढ़ के एक मरीज का जौनपुर में सफल इलाज किया. दोनों घुटनों का प्रत्यारोपण मात्र 3 दिनों में कर दिखाया. महिला के चलने से उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई.
मरीज पुष्पा तिवारी ने बताया कि मैं छत्तीसगढ़ की रहने वाली हूं. काफी दिनों से पूरी तरह से चलने में असमर्थ थी. बहुत से डॉक्टर को दिखाने के बाद भी कोई सफल इलाज नहीं मिल सका है. फिर मैंने जौनपुर में स्थित डॉ. अवनीश कुमार सिंह ऑर्थो सर्जन द्वारा किए गए सफल प्रत्यारोपण ऑपरेशन के बारे में जानकारी मिली, तब मैंने भी अपना विचार बनाया कि अब ऑपरेशन डॉ. अवनीश के देख-रेख में ही करवाउंगी. छत्तीसगढ़ से जौनपुर आकर ऑपरेशन कराने का फैसला लिया. 3 दिन पहले जब मैं ओपीडी में डॉक्टर को अपने पैरों को दिखाया तो डॉक्टर ने ऑपरेशन करने की सलाह दी. साथ ही विश्वास भी दिलाया कि आप जल्द से जल्द ठीक हो जाएंगी. डॉक्टर साहब की बात सुनकर जो आत्मविश्वास टूट चुका था वह वापस आया. गुरुवार की शाम को मेरा ऑपरेशन हुआ था और शनिवार की सुबह डॉ. अवनीश सिंह ने मुझे मेरे पैरों पर बिना दर्द के खड़ा कर दिया अब मैं चल सकती हूं. मैं और मेरा पूरा परिवार डॉक्टर साहब का आजीवन आभारी रहेगा.