November 18, 2025

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा निर्माणाधीन गोमती सेतु कलीचाबाद का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली

Share

जौनपुर – जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा निर्माणाधीन गोमती सेतु कलीचाबाद का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। 

      निरीक्षण के दौरान पाया कि निर्माणाधीन गोमती सेतु का कार्य चल रहा था मौके पर 50 लेबर कार्य करते हुए पाये गये। 

      सहायक अभियंता द्वारा बताया गया कि जून 2024 तक कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा। उन्होंने अवगत कराया कि  08 वेल (कुँआ) बनना है जिसमें से 03 का कार्य पूर्ण करा लिया गया है व 04 पर कार्य प्रगति पर है शेष 01 का कार्य जल्द ही शुरू करा लिया जाएगा।  

      एप्रोच के बारे में पूछे जाने पर सहायक अभियंता द्वारा बताया गया कि 300 मी० का एप्रोच बनना है जिसे शीघ्र ही शुरू करा दिया जाएगा। 

      जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सेतु व एप्रोच का कार्य और तेज से करवाया जाना सुनिश्चित करें।

About Author