February 3, 2026

वासुदेव तपेशवरी गर्ल्स इन्टर कालेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव

Share

खेतासराय(जौनपुर)
छात्र छात्राओं की शैक्षिक परवरिश करना हम सबकी जिम्मेदारी है परिणाम यह होगा कि प्रतिभावान बेटियो को आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता। हम सबकी की यह जिम्मेदारी है की वोह बेटियो के रास्ते में बाधा उत्पन्न करने के स्थान पर उनका हर सम्भव सहयोग प्रदान करे।
उक्त बाते शनिवार को दोपहर बाद नगर के वासुदेव तपेशवरी गर्ल्स इन्टर कालेज के 22वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नरेन्द्र देव पाण्डेय जिला विद्यालय निरीक्षक ने कही।
श्री पाण्डेय ने कहा की जौनपुर हमेशा शिक्षा में अग्रणी रहा है आशा है इस विद्यालय की बेटियां जिले के सम्मान को और बढ़ाएंगी।
इसके पूर्व विद्यालय के प्रबन्धक अनिल कुमार उपाध्याय ने अतिथियों का स्वागत और माल्यार्पण किया तथा विद्यालय की प्रगति के बारे में बताया । इस मौके पर शिशुविहार के छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत क्रिसमस नृत्य, कक्षा 12 की छात्राओ द्वारा प्रस्तुत कौवाली अपने अमल से दुनियां को रोशन करेंगे सराहनीय रही। इसके अलावा योगा नृत्य, नज़्म, ग़ज़ल, तथा फ्लावर नृत्य ने खूब तालियां बटोरी।अतिथियों का आभार ज्ञापन कालेज की प्रधानाचार्या सुनीता मिश्रा ने किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप मे शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ,डॉ0 नीरज सोनी ,शाहिद नईम
डॉ0 शोभनाथ पांडेय , विभा पाण्डेय , सफिया खान उपस्थित रही । कार्यक्रम की अध्यक्षता डाक्टर उमादत्त मिश्र ने किया तथा संचालन डॉ अजय तिवारी ने किया ।

About Author