प्रधानमंत्री का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान-संदीप प्रजापति

जौनपुर चन्दवक।
स्थानीय क्षेत्र के देवलासपुरमें मंडल बजरंगनगर किसान मोर्चा अध्यक्ष एवं भाजपा नेता समाजसेवी संदीप प्रजापति के नेतृत्व में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री के ऊपर अपमानजनक एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के शर्मनाक बयान की निंदा एवं विरोध प्रदर्शन करते हुए भुट्टो का पुतला जलाया। उन्होंने सैकड़ों की संख्या में पाकिस्तान मुर्दाबाद, शर्म करो पाकिस्तान के जमकर नारे भी लगाए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री भुट्टो की माननीय प्रधानमंत्री जी पर असभ्य और अमर्यादित टिप्पणी की निंदा और विरोध में पूरा देश आज एक साथ है। पाक के विदेश मंत्री को माफी मांगनी होगी। मौके पर क्षेत्रीय जनता पदाधिकारी गण कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
