अन्तरमहाविद्यालयीय पुरूष महिला ताईक्वान्डो प्रतियोगिता सम्पन्न

प्रकाशनार्थ
जौनपुर । राजा श्री कृष्णदत्त स्नात्कोत्तर महाविद्यालय जौनपुर मे वीर बहादुर सिह सिह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय अन्तरमहाविद्यालयीय पुरूष /महिला ताईक्वान्डो प्रतियोगिता सम्पन्न हुई ।
स्वामी सहजानन्द पीजी कालेज गाजीपुर की टीम ताईक्वान्डो चैम्पियनशीप विजेता रही । वहीं मोहम्मद हसन पीजी कालेज जौनपुर की टीम उपविजेता रही, जबकि तिलकधारी सिंह पीजी कालेज जौनपुर की टीम को तीसरे स्थान पर सन्तोष करना पड़ा ।
72 किलो भारवर्ग मे राजा श्री कृष्णदत्त पीजी कलेज जौनपुर के ऋतुराज पाल ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया
। टूर्नामेन्ट मे 12 महाविद्यालय के खिलाड़ियो ने विभिन्न भारवर्ग मे प्रतिभाग किया । उनके प्रदर्शन के अनुसार ताईक्वान्डो टीम का चयन किया गया ।
पर्यवेक्षक अमित कुमार सिह रहे ।
टूर्नामेन्ट के मुख्य अतिथि दिनेश टण्डन पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका परिषद जौनपुर ने खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारम्भ किया ।
महाविद्यालय के प्राचार्य डा शम्भूराम चौहान ने खिलाड़ियो का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल से हमे अनेक लाभ मिलता है । ताइक्वान्डो खेल से बेहतर लोच ,शक्ति समन्वय और धीरज प्राप्त होता है । इसके पूर्व मुख्य अतिथि को स्मृतिचिन्ह और साल देकर सम्मानित किया गया ।
संचालन डा विष्णु चन्द्र त्रिपाठी ने किया ।
आयोजन सचिव डा अखिलेश गौतम विभागाध्यक्ष खेल विभाग राजकालेज ने सभी का आभार ब्यक्त किया ।
इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य प्रो0 अखिलेश्वर शुक्ला ,प्रोफेसर मयानन्द उपाध्याय , प्रो0 सुधा सिंह ,प्रो0 ज्योत्सना श्रीवास्तव प्रो0अनामिका सिह डा मनोज वत्स डा विजय प्रताप तिवारी डा ओम प्रकाश दूबे , डा श्याम सुन्दर उपाध्याय, डा यदुवंश ,डा राजकुमार यादव , सन्तोष पाण्डेय, डा चन्द्राम्बुज कश्यप , डा आशीष शुक्ला, डा लाल साहब यादव, सुधाकर शुक्ला डा मनोज तिवारी डा विवेक यादव डा अविनाश कौल डा धर्म वीर सिह संजय सिह सुधाकर मौर्य सहित अन्य सभी लोग उपस्थित रहे ।
