August 19, 2026

अखंड रामायण पाठ का हुआ आयोजन, प्रसाद वितरण आज

Share

मुफ़्तीगंज। जौनपुर

स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के मूर्तजाबाद गांव निवासी समाजसेवी शौलेश राय के घर सोमवार को 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। मंगलवार को प्रसाद वितरण कार्यक्रम है।

रामायण का सस्वर वाचन पाठ आचार्य मुन्ना तिवारी ने किया। इस मौके पर मुफ़्तीगंज ब्लाक के पूर्व प्रमुख सुदेश राय, रामजी राय, राधेश्याम राय, तहसीलदार घनश्याम राय, धर्मेन्द्र, कुसुमलता, शशि राय, गीता, आभा, शीला, गुड्डी आदि रहीं।

About Author