खेतासराय पुलिस टीम द्वारा आशनाई के चक्कर में प्रेमी की पीट कर हत्या करने के मामले में नामजद 03 वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार

जौनपुर
थाना खेतासराय पुलिस टीम द्वारा आशनाई के चक्कर में प्रेमी की पीट कर हत्या करने के मामले में नामजद 03 वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार।
अजय कुमार साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री संजय कुमार जनपद जौनपुर के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज श्री चोब सिंह जौनपुर के पर्यवेक्षण में थाना खेता सराय क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फरीदपुर में दिनाक 26/11/2022 को आशनाई के चक्कर में प्रेमी की पीट कर हत्या करने के मामले में नामजद /वांछित अभियुक्तों को आज दिनांक 28/11/2022 को समय 08:10 बजे सुबह अब्बोपुर बाजार से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है
गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम व पता-
- दिलीप पुत्र राधेश्याम बिंद निवासी फरीदपुर थाना खेतासराय जनपद जौनपुर
- दीपचंद पुत्र राधेश्याम बिंद निवासी फरीदपुर थाना खेतासराय जनपद जौनपुर
- बासमती पत्नी राधेश्याम बिंद निवासी फरीदपुर थाना खेतासराय जनपद जौनपुर
अभियुक्त गण का आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0स0 229/2022 धारा 304,504 भा0द0वि0 थाना खेतासराय जनपद जौनपुर
गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण - SO श्री यजुवेंद्र कुमार सिंह थाना खेतासराय जनपद जौनपुर
2.उ0 नि0 राकेश कुमार सिंह थाना खेतासराय जनपद जौनपुर
3.हे0कां0 मो0आरिफ 4.का0 त्रिगुण कुमार 5. म0कां0 राखी थाना खेतासराय जनपद जौनपुर
