February 21, 2026

जौनपुर संदिग्ध परिस्थितियों में एक दंपत्ति ने फांसी लगाकर दी जान

Share

जौनपुर यूपी के जौनपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामनेआयी है। एक दंपत्ति ने पंखे के सहारे एक ही रसी से फांसी लगाकर जान दे दिया ।
मड़ियाहूं थाना अंतर्गत नगर के मिश्राना में रहने वाले दम्पती ने रविवार को देर रात अपने कमरे का दरवाजा बंद करके पंखे में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर खुदखुशी कर लिया। दोनों में एक माह पूर्व ही प्रेम विवाह किया था। सोमवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और विधिक कारवाही में जुटी गयी है। सूचना पड़ोसियों को मिलते ही घर के बाहर भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई।
मिश्राना निवासी स्व. विजय शंकर पटेल का पुत्र विशाल पटेल 22 वर्ष और उसकी पत्नी अर्चना पटेल 20 वर्ष रविवार की देर रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए। दोनों ने कमरे के अंदर पंखे के क्लैंप में रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर लिया। कुछ देर बाद किसी काम से विशाल की मां आशा देवी ने आवाज देकर बुलाई लेकिन कोई जबाब न मिलने पर । मां ने दरवाजा भी खटखटाया तो कोई आवाज नही आई। तब मन मे आशंका होने पर उन्होंने अपने किरायेदार अब्बू चौहान को बुलाया। अब्बू ने खिड़की की जाली निकलकर देखा तो बेटा विशाल पटेल व बहु आँचल दोनों फंखे के सहारे फांसी लगाकर झूल रहे थे। यह दृश्य देखकर माँ सहित परिजनों में कोहराम मच गया। इस बात की जैसे सूचना पुलिस को लगी तो क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह कोतवाल ओम नारायण सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए थाने ले आए।माँ की तहरीर पर सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्रामीणों की माने तो दंपति का एक वर्ष पहले से प्रेम सबंध चल रहा था एक पखवारे पूर्व दोनों पास के मंदिर में प्रेम विवाह किया था। लेकिन यह घटना कैसे और क्यों घटी इसका पर्दा फास होना बाकी है।साथ ही इस घटना के बाद गांव में तरह तरह की चर्चा का विषय बना हुआ। स्थानीय लोगों का नहीं कि परिजन इस शादी से खुश नहीं थे।घटना की जानकारी देते हुए सीओ मड़ियाहूं अशोक कुमार ने बताया कि यह दंपत्ति एक ही रस्सी से पति पत्नी द्वारा फांसी लगाकर जान दी गई है। मायके पक्ष के लोगों से जब बात की जानकारी किया गया तो लड़की के परिजनों ने । आने से इनकार कर दिया। फिलहाल दोनों का शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है बाकी पीएम रिपोर्ट के आने के बाद जो विधिक कार्यवाही की जाएगी।

About Author