February 21, 2026

ग्रुप कैप्टन ने एनसीसी बटालियन का किया निरीक्षण

Share

आज एनसीसी ग्रुप मुख्यालय बी वाराणसी के अधिकारी ग्रुप कैप्टन दीपक काशी नेरकर साहब ने 98 उत्तर प्रदेश बटालियन एनसीसी जौनपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हे एनसीसी कैडेटों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया । ग्रुप कैप्टन ने कहा कि एनसीसी के छात्र छात्राओ को सैन्य ट्रेनिग दी जाती ।ये छात्र छात्राएं अच्छे नागरिक बनते है और देश की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते है ।

इसके पूर्व कार्यवाहक कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल मंजीत ने उन्हें एनसीसी बटालियन द्वारा की जा रही विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया। कमांडर साहब ने विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया और प्रसन्न होकर कहा की यह बटालियन बहुत अच्छा काम कर रही है और इस काम को आगे भी जारी रखे। स्वागत डा एस के पाठक प्राचार्य मडियाहू पीजी कालेज जौनपुर ने किया । इस अवसर पर एन सीसी अधिकारीगण व सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

About Author