February 21, 2026

गर्भवती की जांच, परामर्श और दवाएं नि: शुल्क उपलब्ध कराएं

Share

निरीक्षण
-सीएमओ ने सीएचसी शाहगंज का किया निरीक्षण, 31 गर्भवती को मिलीं प्रसव पूर्व स्वास्थ्य सेवाएं
-जनपद की सभी प्रथम संदर्भन इकाइयों पर मनाया गया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस

जौनपुर, 25 नवम्बर 2022। जनपद की सभी प्रथम संदर्भन इकाइयों (एफआरयू) पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस मनाया गया। इस दौरान गर्भवती की हीमोग्लोबिन, एचआईवी, सिफलिश, शुगर, ब्लडप्रेशर, वजन आदि की जांच की गई।
मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ लक्ष्मी सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहगंज का निरीक्षण कर अभियान के दौरान गर्भवती को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की जांच की और जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक डॉ रफीक को हर माह प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस के मौके पर स्वयं के निर्देशन में गर्भवती की सारी जांच, परामर्श और दवाएं नि: शुल्क उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अभियान के दौरान सीएचसी शाहगंज पर कुल 31 गर्भवती को प्रसव पूर्व स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। इसमें से दो उच्च जोखिम प्रसव (एचआरपी) का चिह्नांकन एवं प्रबंधन स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ आकांक्षा सिंह ने किया। सीएमओ ने प्रसव कक्ष, वाह्य रोगी विभाग (ओपीडी), लैब, औषधि कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने जननी सुरक्षा वार्ड की साफ-सफाई तथा व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए जिससे लाभार्थियों को कोई दिक्कत नहीं होने पाए।

About Author