February 21, 2026

गरीब मजदूरों की आवाज थे पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव, लाल बहादुर

Share

मुलायम सिंह को याद कर उनके बताए रास्ते पर चलने का किया आह्वान

जौनपुर।
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में मंगलवार को सपा संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री स्वं मुलायम सिंह यादव की जयंती जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव के अध्यक्षता में मनाई गई।
उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। बाद में जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया गया।
जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने उनके जीवन पर चर्चा करते हुए कहा कि नेताजी समाजवादी आंदोलन के चिंतक और समाजवादी सोच के लिए ही समाज में जाने जाते रहे हैं।
वह सभी वर्गों के सम्मान की लडाई जीवन भर लड़ते रहे, उनकी सोच हमेशा गरीब लोगों को न्याय दिलाना तथा हर गरीब परिवार को रोटी ,कपड़ा ,मकान, शिक्षा ,इलाज मुफ्त हो और जब जब सरकार में आये तब गरीबों का उद्धार करने का काम किया। आज उनकी कमी सभी को महसूस हो रही है। कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में पूर्व एमएलसी लल्लन यादव, पूर्व मंत्री श्री राम यादव, पूर्व मंत्री दीपचंद सोनकर, राजबहादुर यादव ,विरेन्द्र सिंह, हिसामुद्दीन शाह, श्याम बहादुर पाल, श्रवण जायसवाल मुख्य रहे।
इस मौके पर रुक्सार अहमद,शिवप्रकाश गिरी,कमालुद्दीन अंसारी, अनवारुल हक गुड्डू, सोनी यादव, अली मंजर डेजी,तेज बहादुर मौर्या, निजामुद्दीन अंसारी, साजिद अलीम, डां जंग बहादुर यादव, पूर्व सभासद इरशाद मंसूरी, सपा सभासद जगदीश प्रसाद मौर्या गप्पू, अलमाश सिद्दीकी , दिनेश फौजी अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

About Author