शिक्षक नेता डॉक्टर अतुल प्रकाश यादव के नेतृत्व में आयोजित हुआ भव्य समारोह

सुरेश पाठक अध्यक्ष व संजय सिंह मंत्री के रूप में हुये निर्वाचित
बीआरसी करंजाकला में पदाधिकारियों का हुआ चयन
जौनपुर।
डालहनपुर फरीदाबाद स्थित बीआरसी करंजकला पर उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ का त्रय वार्षिक अधिवेशन व निपुण भारत मिशन, कायाकल्प, नई शिक्षा नीति 2020 विषयक संगोष्ठी मंगलवार को संपन्न हुई।
मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख करंजाकला के प्रतिनिधि सुनील यादव मम्मन ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा एक ऐसा अस्त्र है, जिससे देश दुनिया में हर व्यक्ति को सफलता मिलती है। करंजाकला ब्लॉक के शिक्षकों की लगन शीलता और उनकी मेहनत खुद अपने आप में एक बड़ी मिसाल है।
यही वजह है कि इस विकास खंड के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का सबसे अधिक नामांकन है।
श्री यादव ने कहा आज हम जो कुछ भी हैं, वह शिक्षकों की ही बदौलत है। इसलिए शिक्षकों की सेवा करना उनकी समस्याओं का निदान करना हमारी प्राथमिकता में है । शिक्षक सर्वत्र पूजनीय होते हैं।
शिक्षक नेता डॉ अतुल प्रकाश यादव ने शिक्षकों को भरोसा दिया कि शासन स्तर पर लंबित उनकी सभी मांगों को उठाने के लिए वह पूरी तरह से कटिबद्ध है। शिक्षक हितों के लिए जो भी आंदोलन और धरना प्रदर्शन करना होगा उसमें कदम पीछे नहीं रहेंगे
इसके पहले त्रय वार्षिक अधिवेशन में सभी पदों पर महज एक एक नामांकन होने से चुनाव अधिकारी शेर बहादुर मौर्य, आनंद यादव एवं पर्यवेक्षक रविंद्र बहादुर सिंह ने राहत की सांस ली।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद जिला महामंत्री शिवकुमार सरोज ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया।
जिसमें सुरेश चंद पाठक अध्यक्ष और संजय सिंह मंत्री घोषित किए गए।
मोहम्मद अहसन खान कोषाध्यक्ष, मदन लाल यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए।
उपाध्यक्ष के चार पदों पर क्रमशः
राकेश कुमार भास्कर, जय सिंह यादव, मेवा लाल यादव, रेखा भारती और संयुक्त मंत्री के भी चार पदों पर राजेश कुमार यादव, मिश्रीलाल , संजीव कुमार सिंह , संजय सिंह और सरिता सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रमाकांत पाल लेखाकार, मंजू यादव आय-व्यय निरीक्षक, सौरभ श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी , राजन सिंह प्रवक्ता एवं डॉ अनिल कुमार मिश्र संरक्षक चुने गए। इसके पहले कार्यक्रम में मौजूद
शिक्षकों ने मुख्य अतिथि का स्वागत बुके स्मृति चिन्ह एवं माल्यार्पण करके किया।
संगोष्ठी की अध्यक्षता लाल साहब यादव व संचालन अतुल प्रताप सिंह एवं स्वागत मनोज कुमार यादव ने किया।
पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष डॉ अतुल प्रकाश यादव ने आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रदीप सिंह बागी, दिलीप सिंह, आनंद कुमार यादव, नीतीश कुमार सिंह, विजय लक्ष्मी यादव, राम मूरत यादव, दीपमाला, अनिल कुमार यादव, मोहम्मद हाशिम , डॉ राम सिंह, शैलेंद्र पाल, इंदु प्रकाश यादव, विजय गुप्ता, चंद्रकांत पांडेय, श्रीपाल यादव, श्री प्रकाश पाल, अरविंद यादव, ओम प्रकाश यादव आदि उपस्थित रहे।
