रवि क़ृषि निवेश मेले में पहुंचे किसानों ने जाना वैज्ञानिक खेती का लाभ

Share

रवि मौसम की फसलों और क़ृषि उपकारणों पर मिलने वाली छूट की भी मिली जानकारी

मुफ़्तीगंज। जौनपुर

मुफ़्तीगंज ब्लाक परिसर में सोमवार को रवि क़ृषि निवेश मेला एवं किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न गावों के अनेक किसान शामिल हुए।

इस मौके पर डिप्टी पीडी आत्मा डॉ रमेश चन्द्र यादव ने किसानों को गेंहू, सरसो, मटर, चना आदि फसलों की वैज्ञानिक खेती करने एवं इन पर तथा सोलर पम्प और अन्य क़ृषि उपकरणों पर मिलने वाली छूट की जानकारी दी।

मेले में सरकी गांव के किसान जियालाल, रसूलपुर ओझैनिया गांव के इंद्रजीत, कदहरा की सरोजा देवी, पेसारा परमिला, रामपुर के निखिद्दी मुफ़्तीगंज के शरद कुमार, वीरेन्द्र प्रजापति आदि भारी संख्या में किसान पहुंचे थे।

मेले का आयोजन एडीओ एजी रामभरोसे राजभर की देखरेख में हुआ। शुभारम्भ बीडीओ रविसिंह ने किया। रामाशीष सिंह यादव, अजय कुमार प्रजापति, सूरज पाल, रामविकास सिंह, आदि ने मेले के सफल आयोजन में सराहनीय भूमिका निभाई।

About Author