February 21, 2026

केराकत में पुलिस ने वाहनों की चेकिंग का चलाया विशेष अभियान

Share

70 से अधिक वाहनों का काटा ई चालान

मुफ़्तीगंज। जौनपुर

यातायात माह में सोमवार को सीओ गौरव शर्मा के निर्देश पर कोतवाली सर्किल थानों की पुलिस ने वाहनों की चेकिंग का विशेष अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट पहने और डीएल आदि कागज साथ लिए चल रहे चार दर्जन वाहनों का ई चालान किया गया।

सीओ ने बताया कि गौराबादशापुर में 10, चंडवक में 15, और जलालपुर में 18 और केराकत में 42 वाहनों का ई चालान किया गया। इस अवसर पर सीओ ने पुलिसिया कार्रवाई से बचने के लिए सभी दो पहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनकर और गाड़ी के पेपर साथ लेकर चलने की सलाह दी।

दोपहर बाद से सभी प्रमुख सड़कों पर थानों और चौकियों की पुलिस के उतर कर चेकिंग किए जाने से वाहन चालकों में खलबली मच गई थी। अनेक वाहन चालक अपनी गाड़ियों का चालान बचाने के लिए पुलिस की सिफारिश तो अनेक बचने के लिए पतली गलिओं से भागते देखे गए।

About Author