बरसठी -रवींद्र नाथ पाठक का अपहरण 20वें दिन भी कोई सुराग नहीं मिला जौनपुर पुलिस नाकाम ,जनता का शासन से उठा भरोसा, जज सिंह अन्ना

बरसठी -रवींद्र नाथ पाठक का अपहरण 20वें दिन भी कोई सुराग नहीं मिला जौनपुर पुलिस नाकाम ,जनता का शासन से उठा भरोसा, जज सिंह अन्ना और क्षेत्र वासियों ने कहा
बरसठी जौनपुर ग्राम सभा गोपालपुर थाना बरसाठी के रविंद्र नाथ पाठक उम्र 66 वर्ष का 29 तारीख को अपहरण हुआ 18नवम्बर तक कोई सुराग नहीं मिला है क्षेत्र में भय का माहौल रात में शाम होते ही गांव में घरों में दुबके लोग 17 नवंबर को समाजसेवी जज सिंह अन्ना ने गोपालपुर गांव का दौरा किया और गांव के हर एक व्यक्ति से पूछताछ की रविंद्र नाथ पाठक के भाई नागेंद्र नाथ पाठक से जज सिंह अन्ना की वार्ता हुई गांव में डरें सहमें में हुए लोग कुछ बयान करने को तैयार नहीं है और पुलिस पर से पूरी तरह अपना भरोसा उठा बता रहे हैं जबकि जौनपुर में गोल्ड मेडलिस्ट पुलिस अधीक्षक अजय साहनी का पुलिस राज चल रहा है लेकिन जिस भी अधिकारी कर्मचारी से कोई पूछता है तो बताते हैं कि खोजबीन जारी है जबकि जनता चाहती है जिंदा या मुर्दा अपहरणकर्ताओं के चंगुल से रवींद्नाथ पाठक को छुड़ाया जाए बरसठी थाने में रविंद्र नाथ पाठक की गुमशुदगी का एफ आई आर दर्ज है जबकि जनता कहती है कि यह पूर्ण रूप से अपहरण है इस तरह गुमशुदगी और अपहरण का मामला बाधा पड़ रहा है पुलिस प्रशासन डॉग स्क्वायर से फिंगरप्रिंट से मदद नहीं ली और सीधे जांच पड़ताल शुरू किया है जज सिंह अन्ना ने जिलाधिकारी जौनपुर को 6 दिन पहले अपहरणका ज्ञापन दिया था निष्कर्ष नहीं निकालने पर जनता अब धरना प्रदर्शन आंदोलन करना चाहती है क्षेत्रवासी चाहते हैं कि थाना बरसठी पुलिस के हाथ से यह गुमशुदगी का मामला छिनकर जौनपुर के किसी नामी गामी इंस्पेक्टर से इस अपहरण मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए । और जिंदा या मुर्दा रविंद्र नाथ पाठक को उनके परिवार को सुपुर्द किया जाए ।
